15 वर्षीय अनुष्का केसरी जूनियर मिस इंडिया प्रतियोगिता में बनी रनर अप

 

मुंबई में संपन्न हुए जूनियर मिस इंडिया प्रतियोगिता में गोपालगंज की 15 वर्षीय अनुष्का केसरी रनर अप रही। अनुष्का के घर वापसी गोपालगंज डीएम ने स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान अनुष्का ने बताया कि उसका सपना मिस इंडिया बनना है। बता दें कि 15 वर्षीय अनुष्का व्यवसाय प्रदीप केसरी की बेटी हैं। उन्होंने अभी मैट्रिक की परीक्षा दी है।

अनुष्का के पिता ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ने लिखने में तेज रही है। साल भर पहले ऑनलाइन जूनियर मिस इंडिया का विज्ञापन देखकर उसने आवेदन दिया था। तीन चरणों में यह प्रतियोगिता संपन्न हुई थी। जिसमें उसने बेहतर प्रदर्शन किया। मेगा राउंड और ऑनलाइन प्रतियोगिता में इसका चयन होने के बाद अंतिम रूप से मुंबई के नेस्को सेंटर में आयोजित जूनियर मिस इंडिया का ग्रैंड फिनाले का कार्यक्रम संपन्न हुआ ,जिसमें अनुष्का रनर अप बनी।

अनुष्का का सपना मिस इंडिया बनने का है। उन्होंने बताया कि फिलहाल 13 से 15 वर्ष के जूनियर ग्रुप में अनुष्का जूनियर मिस इंडिया में रन अप बनी है। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में बड़ी सफलता पाकर साबित कर दिया कि छोटे शहरों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उनकी उपलब्धि के साथ- साथ जिले वासियों सहित पूरे बिहार का नाम रोशन करने के लिए उन्हें बधाईयां दी गई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.