भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल का किया गया स्वागत

 

न्यूज़ वाणी ब्यूरो चीफ, मनोज पटेल

 

मिर्जापुर। जमालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव स्थित एक शिक्षण संस्थान में शुक्रवार को भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।काशी क्षेत्र अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में जी जान से लग जाने एवं सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार गांव -गांव एवं जन-जन तक करने का आह्वान किया। संगठन की मजबूती पर बल देने के साथ ही साथ संगठन में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दिए जाने को निर्देशित किया। इससे पूर्व जमालपुर की सीमा में प्रवेश करने पर देवरिया गांव के पास भाजपा नेता एवं ग्राम प्रधान भरत लाल विश्वकर्मा के नेतृत्व में लोगों ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नरसिंह चौहान,पूर्व ब्लाक प्रमुख आनंद सिंह बंटू,किशोर सिंह, दिनेश सिंह मनीष पटेल,पंकज सिंह पटेल,जोशी पटेल,मोतीलाल सिंह,रामधनी सिंह, अवधेश पांडेय ईत्यादि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.