अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा एवं डीएम ने विद्यालय का निरीक्षण किया

 

मुन्ना बक्श ब्यूरो चीफ

बांदा। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार एवं जिलाधिकारी बांदा दुर्गा शक्ति नागपाल ने आज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बडोखर खुर्द एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय महोखर का निरीक्षण किया।
अपर मुख्य सचिव ने सर्वप्रथम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बडोखर खुर्द का निरीक्षण किया, जिसमेें कक्षा-6 से 8 तक की बालिकायें शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने विद्यालय के क्लास रूम, स्मार्ट क्लास, आवासीय हास्टल कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, भोजनालय आदि का गहनता से निरीक्षण करते हुए विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं से शिक्षण कार्य केे सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, जिसमेें बताया गया कि स्मार्ट क्लास दीक्षा एैप के माध्यम से छात्राओं को शिक्षा दी जाती है। उन्होंने कम्प्यूटर कक्ष में शिक्षा ले रही छात्राओं से कम्प्यूटर के द्वारा उन्हें क्या-क्या बताया जाता है तथा कम्प्यूटर के द्वारा वह किन विषयों का अध्ययन करती हैं, जिसमें छात्राओं ने बताया कि गणित एवं कम्प्यूटर से सम्बन्धित शिक्षा प्राप्त करती हैं।
उन्होंने छात्राओं के द्वारा बनायेे गये प्रोजेक्ट को संचालित कराकर देखा एवं प्रशंसा की।
उन्होंने छात्राओं से रूचि पूर्ण विषय के सम्बन्ध में भी जानकारी ली, जिसमें छात्राओं ने बताया कि विज्ञान, गणित एवं कम्प्यूटर के साथ अन्य विषयों में उनकी रूचि है।
उन्होंने छात्राओं से विद्यालय द्वारा दी जा ही विभिन्न सुविधायें भोजन, खेल-कूद, हास्टल व्यवस्था, सफाई व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में भी जानकारी ली, जिसमें छात्राओं द्वारा बताया गया कि विद्यालय में भोजन एवं अन्य बेहतर व्यवस्था है।
उन्होंने बालिकाओं के खेल-कूद हेतुु स्पोटर्स की टीमें भी बनाये जाने के निर्देश दिये।
इसके पश्चात उन्होंने उ0प्रा0वि0 बडोखर खुर्द का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने विद्यालय में स्थापित की गयी एस्ट्रोनोमी लैब एवं लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एस्ट्रोनोमी लैब के द्वारा बच्चों को क्या-क्या जानकारी दी जाती है, के सम्बन्ध में जानकारी चाही, जिस पर बाताया गया कि इस लैब के माध्यम से सौर्य मण्डल, गरूत्वाकर्षण, प्लैनेट्स, सूर्य एवं चन्द्रग्रहण कैसे होते हैं तथा अन्य भौगोलीय परिदृश्य के सम्बन्ध में भी बताया जाता है।
विद्यालय में बुद्धवार एवं शनिवार को अन्य विद्यालयों के बच्चों के लिए भी क्लास लगायी जाती है।
उन्होंने निपुण भारत अभियान के अन्तर्गत बच्चों को दी जा रही शिक्षा के सम्बन्ध में जानकारी ली, जिस पर बताया गया कि विद्यालय के प्रथम घण्टे में निपुण आॅवर आयोजित कर बच्चों को पढाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय की लाइब्रेरी में और अच्छी ज्ञानवर्धक पुस्तिकायें उपलब्ध करायें, जिससे कि बच्चों को कोर्स के साथ अन्य विषयों की बेहतर शिक्षा मिलगी।
विद्यालय में एनसीआरटी से प्राप्त विज्ञान किट के द्वारा भी शिक्षा दी जाती है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं विद्यालय के वार्डन सहित शिक्षकायें उपस्थित रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.