उपनयन संस्कार की अलग-अलग तय की जिम्मेदारी – 29 मई को मोटेश्वर महादेव मंदिर में होगा कार्यक्रम

फतेहपुर। आचार्यकुलम परिवार की बैठक मोटे महादेव मंदिर कृष्ण बिहारी नगर में संपन्न हुई। जिसमें आगामी 29 मई को आयोजित होने वाले उपनयन संस्कार को लेकर चर्चा करते हुए अलग-अलग जिम्मेदारी तय की गई।
बैठक की अध्यक्षता आचार्य विमलाकांत त्रिपाठी व संचालन प्रदीप तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में रमानाथ द्विवेदी ने शिरकत की। आगामी 29 मई को होने वाले उपनयन संस्कार हेतु मोटेश्वर महादेव मंदिर में कार्यक्रम की अलग-अलग जिम्मेदारी तय की गई। पंजीकरण हेतु आचार्य प्रदीप तिवारी, गया प्रसाद मिश्रा, डॉ शिव प्रसाद त्रिपाठी, रमानाथ त्रिवेदी एवं श्रीकांत त्रिपाठी को दी गई। उपनयन संपन्न कराने हेतु आचार्य विमलाकांत की अध्यक्षता में योगेश, पंकज शुक्ला, चंद्रिका शुक्ला, गया प्रसाद, राकेश त्रिवेदी, राज किशोर, राजन त्रिपाठी आदि को दी गई। सामग्री क्रय व्यवस्था हेतु भोला मिश्रा, अशोक बाजपेई, रमानाथ द्विवेदी, भोजन व्यवस्था हेतु पंकज त्रिवेदी, बच्चा तिवारी को सौंपी गई। अतिथि सत्कार एवं पेयजल व्यवस्था टेंट आदि का कार्य विशेष बाजपेई एवं अमित शुक्ला को नामित किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से शिवानी राजपूत, सुरेश श्रीवास्तव, राम गोपाल द्विवेदी, राजेंद्र त्रिपाठी आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.