14 साल के किशोर की गला काटकर हत्या; रात फोन पर बात करते हुए घर से निकला, सुबह मिली लाश

बरेली के आंवला क्षेत्र में एक किशोर की गला काटकर हत्या कर दी गई।  सुबह उसका शव तालाब किनारे पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने किसी भी रंजिश ने इनकार किया है।

थाना आंवला क्षेत्र के गांव दिगोही निवासी प्रमोद श्रीवास्तव के 14 वर्षीय पुत्र सोनू का शव गांव के बाहर तालाब किनारे पड़ा मिला। उसकी गला काटकर हत्या की गई। सोनू के पिता मेहतन मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात नौ बजे करीब सोनू के मोबाइल पर किसी ने कॉल की।

मोबाइल पर बात करता हुआ सोनू घर से बाहर चला गया। इसके बाद वापस नहीं आया। रातभर परिजन उसे खोजते रहे, लेकिन उसका पता नहीं लगा।  सुबह मां और मौसी तालाब किनारे गई तो बेटे का लहूलुहान शव देख चीख पड़ीं। जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीण जुट गए।

सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस पहुंचीं। पुलिस ने आसपास गहनता से जांच पड़ताल की। पीड़ित परिवार से जानकारी की। परिजनों ने किसी से रंजिश से इनकार किया है। बताया गया है कि तालाब के पास घुमंतू बंजारों ने डेरा लगा रखा है। पुलिस उन लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.