वेद निराला ने पुनः सम्भाला अतर्रा भाजपा की कमान

 

मुन्ना बक्श के साथ संवाददाता ओमप्रकाश की खास रिपोर्ट

 

अतर्रा/बांदा | निकाय चुनाव खत्म होने के तुरंत बाद भाजपा ने 2024 लोकसभा की तैयारी शुरू कर दिया है | दरअसल अतर्रा भाजपा के मंडल अध्यक्ष वेद निराला की पत्नी संगीता निराला को संगठन ने नगर पालिका परिषद अतर्रा से अपना प्रत्याशी बनाया था, जिसके चलते कार्यवाहक मंडल संयोजक की भूमिका वरिष्ठ महामंत्री रमेश शर्मा को दी गयी थी | चुनाव में कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों और जनता के आशीर्वाद से भाजपा ने नगर की सरकार के 25 वर्षों के सूखे को समाप्त करते हुए नगर पालिका पर काबिज हुई | नगर पालिका के चुनाव के दौरान पार्टी में भीतर घातियो की वजह से काफी मेहनत और संघर्ष किया लेकिन मंडल अध्यक्ष और और भाजपा शीर्ष नेतृत्व एवं छोटे कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास के बावजूद पार्टी ने जीत हासिल की जिसके चलते 17 मई 2023 को जिला अध्यक्ष भाजपा संजय सिंह ने वेद निराला को पुनः मंडल अध्यक्ष अतर्रा का कार्यभार सौपते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को एकजुट करके संगठन को चलाने की बागडोर सौंपी |
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वेद निराला ने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए हर कार्य को मैं अपना कर्तव्य समझते हुए करता हूं और आगे भी पार्टी के हर कार्य को बड़ी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करता रहूंगा भाजपा के कार्यकर्ता मेरी जान है मैं उनके लिए हमेशा उपलब्ध रहने का प्रयास करूंगा |

Leave A Reply

Your email address will not be published.