घायल बाइक चालक को 108 एंबुलेंस ने कराया भर्ती

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के लहंगीपुर मोड़ के समीप दो तेज रफ्तार बाइक आपस में अनियंत्रित होकर टकरा गई। जिससे दोनो बाइक सवार चोटहिल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुचीं मलवां 108 एम्बुलेंस ने चोटहिल को जिला अस्पताल में सकुशल भर्ती कराया। एंबुलेंस कर्मचारियों त्रिपुरारी व चंद्र प्रकाश ने बताया कि घायल शैलेन्द्र पुत्र शिव कुमार 32 वर्ष अपने घर से गोपालगंज किसी कम से जा रहे थे। तभी लहंगीपुर मोड़ के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी जिससे शैलेन्द्र 32 वर्ष बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज 108 एम्बुलेंस से रेफर कर दिया। जहां उसको सकुशल भर्ती कराया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.