सारस्वत ब्राह्मण महासभा, उत्तर प्रदेश का गठन

 

रिपोर्ट :- रजत शर्मा

 

मथुरा । भगवान श्री बांके बिहारी जी की पावन नगरी श्रीधाम वृन्दावन स्थित श्री लड्डू गोपाल रेस्टोरेंट में उत्तर प्रदेश के अनेक जनपदों से आए हुए सारस्वत भाई बहनों ने एकत्रित होकर एक सभा का आयोजन किया और पूरे उत्तर प्रदेश में सारस्वत ब्राह्मण समाज के कल्याण हेतु एक प्रदेश स्तरीय संगठन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन से हुई। सभा में अनेक महानुभावों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर समाज कल्याण की ओर एक साथ मिलकर कदम बढ़ाने का आव्हान किया। परस्पर विचार विमर्श के उपरांत सारस्वत ब्राह्मण महासभा, उत्तर प्रदेश नामक संस्था का गठन किया गया। इस सभा में प्रस्ताव एवं अनुमोदन के आधार पर सर्व सम्मति से सारस्वत ब्राह्मण समाज गाजियाबाद के अध्यक्ष गिरीश सारस्वत को सारस्वत ब्राह्मण महासभा, उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष, अलीगढ़ सारस्वत ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष हर स्वरूप सारस्वत को महासचिव, मथुरा के अधिवक्ता ओमवीर सारस्वत को कोषाध्यक्ष, आगरा से मनीष रावत को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, यतेंद्र सारस्वत को प्रदेश लेखा परीक्षक, महेश सारस्वत को प्रदेश सचिव, तरुण सारस्वत को प्रदेश संगठन सचिव, हाथरस से शिव कुमार सारस्वत को प्रदेश उपाध्यक्ष, रामेश्वर सारस्वत को प्रदेश उपाध्यक्ष, विशाल सारस्वत को प्रदेश संगठन सचिव, जय प्रकाश सारस्वत को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, अलीगढ से बी एल शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष, पीयूष सारस्वत को प्रदेश सचिव, भावना सारस्वत को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व प्रवक्ता, रवि सारस्वत, प्रवीण कुमार सारस्वत व जय शंकर सारस्वत को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मथुरा से अधिवक्ता ब्रजेश सारस्वत को प्रदेश उपाध्यक्ष व कानूनी सलाहकार, रजत सारस्वत को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व मीडिया प्रभारी, डॉ कुलदीप सारस्वत को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व सोशल मीडिया प्रभारी, राया से रूद्र प्रकाश सारस्वत प्रदेश संगठन सचिव, शोभा राम सारस्वत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, गाजियाबाद से कल्पना सारस्वत को प्रदेश प्रचार सचिव, अधिवक्ता देव प्रकाश सारस्वत को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व कानूनी सलाहकार, नोएडा से अरविन्द सारस्वत प्रदेश प्रचार सचिव व प्रवक्ता, देवी शरण सारस्वत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, वृन्दावन से मुकेश सारस्वत प्रदेश उपाध्यक्ष, रत्नेश सारस्वत प्रदेश सचिव, विष्णु गोस्वामी सिद्ध प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, बुलंदशहर से दीपक सारस्वत प्रदेश सचिव, मेरठ से विजय सुमन सारस्वत प्रदेश प्रवक्ता, अमरोहा से क्रियांशु सारस्वत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व प्रवक्ता, संभल से राम सारस्वत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, हापुड़ से सतीश चन्द्र सारस्वत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सहारनपुर से रेखा सारस्वत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, एटा से अमित सारस्वत प्रदेश सचिव, टूंडला से गीता सारस्वत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, बदायूं से अनुज शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, फर्रुखाबाद से अनुभव सारस्वत प्रदेश संगठन सचिव, इटावा से अंकित सारस्वत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, अविनाश सारस्वत प्रदेश सांस्कृतिक सचिव, प्रयागराज से आकाश जेटली प्रदेश संगठन सचिव, धीरज सारस्वत प्रदेश प्रचार सचिव, कानपुर से मुकेश सारस्वत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विजय संड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, लखनऊ से डॉ नीरा शर्मा प्रदेश सांस्कृतिक सचिव, रेखा शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, वाराणसी से राजेश झिन्गरान प्रदेश लेखा परीक्षक एवं रेखा शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व प्रवक्ता चुना गया।

 

सर्व सम्मति से चुनी हुई कार्यकारिणी ने संस्था के समुचित मार्गदर्शन एवं संरक्षण हेतु एक संरक्षक मंडल की महत्ता पर प्रकाश डाला और समाज के विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी व प्रबुद्ध महानुभावों को सम्मानित संरक्षक सदस्य नामित करने पर विचार किया। सभा में सर्व सम्मति से प्रख्यात साहित्यकार प्रो. प्रवेश भारद्वाज ( विभागाध्यक्ष- बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय ) वाराणसी, वरिष्ठ समाजसेवी राकेश जेटली (प्रधान संपादक- सारस्वत संजीवनी) लखनऊ, सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् एडवोकेट अनिल सारस्वत (चेयरमैन विवेकानंद ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन इंस्टिट्यूशन्स ) अलीगढ, सुरेश चन्द्र पचौरी ग्रेटर नोएडा ( अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासभा ग्रेटर नोएडा ), श्रीमद्भगवत् गीता मर्मग्य, प्रभु चरणानुरागी अनन्य सेवक, इस्कॉन प्रवचन कर्ता दासानुदास शिव कुमार शर्मा (पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक सारस्वत ब्राह्मण समाज) गाजियाबाद, वीरेंद्र सारस्वत ( वरिष्ठ समाजसेवी ) गाजियाबाद, सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ सुनील कुमार सारस्वत (संपादक- मानस चंदन पत्रिका) सीतापुर, प्रताप भानु शर्मा (अवकाश प्राप्त अधीक्षक अभियंता) लखनऊ , राजकुमार सारस्वत (प्रबंधक पं. तिलकभानु शर्मा शिक्षण संस्थान नगलासोंठ) फिरोजाबाद, ओम प्रकाश सारस्वत (मालिक श्री लड्डू गोपाल रेस्टोरेंट व अवकाश प्राप्त कानूनगो) मथुरा, सुप्रसिद्ध अधिवक्ता ओ पी उपाध्याय (वरिष्ठ समाज सेवी) मथुरा, सुप्रसिद्ध श्रीमद्भागवत वक्ता बिहारी लाल शास्त्री (अध्यक्ष सारस्वत ब्राह्मण सभा ) वृन्दावन, डॉ विनोद सारस्वत (संस्थापक अध्यक्ष व संरक्षक सारस्वत महासभा ) आगरा, डॉ नरेन्द्र सारस्वत (अध्यक्ष सारस्वत महासभा आगरा ), सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ राम शंकर सारस्वत ( अध्यक्ष सारस्वत ब्राह्मण समाज ) हाथरस, डॉ प्रमोद सारस्वत (पूर्व अध्यक्ष सारस्वत ब्राह्मण समाज ) हाथरस, सुरेश चन्द्र सारस्वत (अध्यक्ष सारस्वत ब्रह्मण समाज) रीढ़ा बलदेव, सुप्रसिद्ध समाजसेवी हरिश्चन्द्र सारस्वत जी ( अध्यक्ष सारस्वत समाज ) मथुरा, एवं एडवोकेट विनोद चूड़ामणि (संपादक – ब्रज गरिमा एवं प्रबंधक किसान इंटर कॉलेज सौंख ) मथुरा को संरक्षक सदस्य नामित किया।

 

सभा की अध्यक्षता मथुरा सारस्वत समाज के अध्यक्ष हरिश्चंद्र सारस्वत ने की तथा संचालन प्रदेश महासचिव हरस्वरूप सारस्वत ने किया। कार्यक्रम का आयोजन एवं सुरुचि भोजन प्रसाद सिहोरा निवासी कानूनगो ओम प्रकाश सारस्वत (मालिक श्री लड्डू गोपाल रेस्टोरेंट ) के सौजन्य से हुआ। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का सुरेश फोजी अध्यक्ष रीढा बल्देव ने साफा पहनाकर स्वागत किया।

 

इस अवसर पर रजनी सारस्वत, दीपिका सारस्वत, विजय लक्ष्मी सारस्वत, हेमंत कौशिक, राज कुमार शर्मा राजा, कृष्ण कांत सारस्वत, आशीष सारस्वत, रॉबिन सारस्वत, अजीत सारस्वत व जय प्रकाश सारस्वत सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पधारे हुए अनेक भाई बहनों की उपस्थित उल्लेखनीय एवं उत्साहवर्धक रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.