वटवृक्ष के फेरे लगा मांगी पति की दीर्घायु – पूजा अर्चना के बाद तोड़ा व्रत, बड़ी संख्या में किया गंगा स्नान

फतेहपुर। सुहागिन महिलाओं ने शुक्रवार को बरगदाही अमावस्या पर वटवृक्ष की पूजा अर्चना की और सात फेरे लगा सुहाग के दीर्घायु की कामना की। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। उधर बड़ी संख्या में श्रद्धालुआंे ने गंगा स्नान भी किया।
सुबह सात बजे से सुहागिन महिलाएं श्रंृगार करके वटवृक्ष की पूजा करने पहुंची। सिंचाई विभाग के वटवृक्ष की पूजा करने मे महिलाओं की भीड़ लगी रही। पुलिस लाइन मैदान, रेलवे कालोनी, हरिहरगंज, कलक्टरगंज, शांतीनगर, देवीगंज, जयरामनगर, आबूनगर, पटेलनगर समेत अन्य जगहों मे महिलाओं ने वटवृक्षों की पूजा की। बड़ी संख्या मे महिलाएं मोहल्लों या दूर दराज स्थित वटवृक्षों तक पहुंची और मनोकामना के लिए पूजा अर्चना की। निर्जलाव्रत रहने के बाद ग्यारह कच्चे चने और वटवृक्ष की एक कोप खाकर व्रत तोड़ा। सुहागिन महिलाओं ने घर जाकर पति से आर्शीवाद लिया। हमारे खागा, बिन्दकी संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र मे सुहागिन महिलाओं ने वटवृक्ष की पूजा करके पति की दीर्घायु मांगी। अमावस्या होने के कारण शुक्रवार को श्रृद्धालुओं ने बड़े सवेरे से ही गंगा स्नान करने के लिए पतित पावनी की ओर अपना रूख किया। मां गंगा की विधिवत पूजा, अर्चना कर दान किया। कुछ ने बरगद पूजा भी घाट मंे सम्पन्न कर ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.