मयाली में राज्य स्तरीय पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास व आपदा प्रबंधन शिविर सम्पन्न

 

स्काउट गाइड आत्मनिर्भर बनने विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी से हुए रूबरू:- कैलाश सोनी

समापन समारोह में शामिल हुए सरगुजा संभाग संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय

अंबिकापुर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय छत्तीसगढ़ रायपुर के पत्र क्रमांक/82/ स्का. गा./ रा. मु./ 2023 के अनुसार राज्य स्तरीय पर्वतारोहण अध्ययन, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर मयाली कुनकुरी जिला जशपुर में राज्य सचिव भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ कैलाश कुमार सोनी के आदेशानुसार आयोजन किया गया। जिसमें सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों के स्काउट/ गाइड/ रोवर/रेंजर जो शारीरिक रूप से स्वस्थ है उनको इस शिविर में शामिल किया गया था। इस कार्यक्रम के अंतिम दिवस समापन समारोह में मुख्य अतिथि सरगुजा संभाग संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय रहे।
ज्ञात हो कि भारत स्काउट गाइड राज्य स्तरीय पर्वतारोहण अध्ययन, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर मयाली, जशपुर में राज्य के विभिन्न जिलों से 240 स्काउट/ गाइड, रोवर /रेंजर, स्काउटर/ गाइडर ने सहभागिता की। इस शिविर में प्रतिभागियों ने अनेक गतिविधियों में भाग लेकर अपने अंदर आत्मनिर्भरता के गुण विकसित किये। जहां उन्होंने अनेक जगहों राजपुरी फॉल, बगीचा व खुड़िया रानी का भ्रमण भी किया।

स्काउट गाइड आत्मनिर्भर बनने विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी से हुए रूबरू:- कैलाश सोनी

इस कार्यक्रम में शामिल रहे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य सचिव कैलाश कुमार सोनी ने कहा कि इस केम्प के माध्यम से स्काउट गाइड के अंदर अनेक गुण विकसित किये गए हैं। सांप की जानकारी, रक्षा व बचाव, आग से कैसे काबू पाया जाएं इसकी जानकारी के साथ अनेक गतिविधियां हुई जिसमें सभी स्काउट गाइड शामिल होकर प्रेक्टीकली जानकारी लिए जो उनके जीवन में हमेशा काम आएगी। आगे कहा हमारे राज्य के स्काउट गाइड हर गतिविधियों में शामिल होकर बेहतर कार्य कर रहे हैं यही हमारी उपलब्धि है।

स्काउटिंग मात्र एक आंदोलन ही नहीं वरन जीवन जीने की कला है:- हेमंत उपाध्याय

राज्य स्तरीय शिविर के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा संभाग हेमंत उपाध्याय रहे जिनके उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने स्काउट गाइड को संबोधित करते हुए कहा की स्काउटिंग मात्र एक आंदोलन ही नहीं वरन जीवन जीने की कला है। स्काउटिंग हमें अभाव में भी प्रसन्न रहने की कला सिखाती है श्री उपाध्याय ने विद्यार्थी जीवन में सफलता के मंत्र की जानकारी स्काउट्स गाइड्स को दी कि उनके खुद के जीवन में कैसे बदलाव आए। स्काउट गाइड से कहा जीवन में कोई कार्य कठिन नहीं है आपको बस करने को ठान लेना है आप कभी असफल नहीं होंगे।

मयाली पर्वतारोहण शिविर में ये हुए अनेक साहसिक गतिविधियां

भारत स्काउट गाइड पर्वतारोहण शिविर के दौरान 14 मई और 15 मई को मयाली में लैंड बेस एवं वाटरबेस एडवेंचर, रॉक क्लिबिंग, कमांडो नेट, बारमा ब्रिज, जिप लाइन, पेलेंरल रोल, मंकि क्रॉल, रोप क्लींबिंग, बैलेंसिंग रॉक, बोटिंग मधेश्वर महादेव का ट्रेकिंग, कैम्पइंग, स्टार गेजिंग किया गया। 16 मई को को कैलाश गुफा खुड़िया रानी में भ्रमण एवं ट्रेकिंग किया गया।
स्काउट गाइड मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने जानकारी देते हुए बताया मयाली, जशपुर में राज्य स्तरीय यह शिविर आयोजित होने से उस क्षेत्र का विकास होगा साथ ही शिविर हाईक के दौरान स्काउट गाइड जशपुर, बगीचा क्षेत्र के अनेक पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया जो उनके लिए शैक्षिक मजबूती प्रदान करेगी। शिविर प्रभारी सहायक राज्य संगठन आयुक्त त्रिभुवन शर्मा स्मृति चिन्ह प्रदान कर अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस समापन समारोह के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में तजिंदर सिंह बग्गा राज्य परिषद सदस्य, सहायक संचालक ऐ के सिन्हा सतीश सिन्हा प्राचार्य के साथ समस्त स्काउट गाइड व स्काउटर गाइडर उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.