200 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा, बेहोश होने की बढ़ी संभावना

 

 

जयपुर में एक 9 साल का बच्चा खेलते हुए 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। मासूम बोरवेल में करीब 70 फीट की गहराई में फंसा है। बच्चे को निकालने के लिए करीब तीन घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक सक्सेस नहीं मिली है। वहीं, कई घंटे से बोरवेल में फंसे मासूम के बेहोश होने की संभावना बढ़ गई है।

वहीं, अब सिविल डिफेंस और एनडीआरएफ की टीम ने एक लोहे का जाल नीचे भेजा है। यह जाल अक्षित के पीठ के पास सोता हुआ नीचे उतरेगा और नीचे जाकर खुल जाएगा। जिस पर अक्षित बैठ सकता है या फिर वह अपने दोनों पैरों उस पर रख सकता है। जैसे ही अक्षित दोनों पैरों को जाल पर रखेगा। सिविल डिफेंस और एनडीआरएफ की टीम उसके ऊपर खींचना शुरू कर देंगे।

खेलते-खेलते पैर फिसला

यह हादसा जिले के जाबनेर थाना क्षेत्र के भोजपुरा कलां गांव में आज सुबह सात बजे हुआ। कुड़ियों का बास का रहने वाला 9 साल का अक्षित गर्मियों की छुटि्टयों में अपने मामा के यहां आया हुआ था। भोजपुरा कलां में मामा के घर के पास ही खेत में बोरवेल बना हुआ है।

सुबह उठने के बाद अक्षित खेलते-खेलते बोरवेल के पास चला गया। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह बोरवेल 70 फीट की गहराई में फंस गया। जब काफी देर हो गई तो घरवालों ने अक्षित को ढूंढना शुरू किया। इस बीच, बोरवेल से कुछ हलचल हुई, अक्षित की आवाज आ रही थी। तब हादसे का पता चला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.