फतेहपुर।न्यूज़ वाणी नफीस जाफरी फतेहपुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत हुये सड़क हादसों के दौरान दो लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव निवासी स्व. रामस्वरूप का 34 वर्षीय पुत्र कल शाम मोटर साइकिल से किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह गांव से रोड़ पर पहुंचा। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से घायल हो गया। इसी क्रम में शहर क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला निवासी कृष्ण चंद्र सोनी का 18 वर्षीय पुत्र आयुश सोनी बाइक से अपने रिश्तेदारी में जा रहा था। तभी वाहन की टक्कर लग जाने से घायल हो गया। परिजनों ने दोनों घायलों को आनन फानन उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
Prev Post
Next Post