आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी: औसाफ – आल इंडिया कौमी तन्जीम के बैनर तले मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि

फतेहपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी का इस दुनिया से जाना बेहद दुखद है। उनके जाने से देश को अपूर्णनीय क्षति हुई है। वास्तव मंे राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनके समय में देश दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा था।
यह बात रविवार को आल इंडिया कौमी तन्जीम के बैनर तले आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष औसाफ अहमद ने कही। उन्होने कहा कि आज उनके सपनों को साकार करने की जरूरत है। गोष्ठी में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने भी हिस्सा लिया। अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मिस्बाहुल हक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चौधरी अमजदयार ने कहा कि देश को राजीव गांधी ने एक नई दिशा देने का काम किया था। यदि वह आज होते तो देश तरक्की की नई इबारत लिख रहा होता। गोष्ठी को वरिष्ठ कांग्रेसी आनंद सिंह गौतम, आदित्य श्रीवास्तव, फजलुर्रहमान असलम आदि ने भी संबोधित किया। गोष्ठी के अंत में दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर राशिद अहमद, मो. शाहिद, शमशाद अंसारी, मो. इसरार, राशिद इकबाल परवेज, अमीरूज्जमा खां, तौकीर खान, सय्या, महफूज अली, समद अली सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.