भारत विकास परिषद “श्रद्धा” शाखा का 13 वाँ दायित्व ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

रोहित सेठ

समारोहभारत विकास परिषद “श्रद्धा” शाखा का 13 वाँ दायित्व ग्रहण समारोह रथयात्रा स्थित कन्हैयालाल स्मृति भवन में आज दिनांक 21.05.2023 को आयोजित हुआ। सर्वप्रथम मां भारती एवं विवेकानंद जी के चित्र पर नमन कर के वन्दे मातरम के पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम के सत्र 2022-23 के सभी दायित्व धारियों को उनके पूरे वर्ष अच्छे कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। सत्र 2022-23 के वर्ष पर्यंत अच्छे कार्य करने हेतु अध्यक्ष श्री विवेक तिवारी जी, सचिव श्रीमती सुषमा सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री शशिकांत शुक्ला जी एवं महिला संयोजिका श्रीमती विनिता सिंह जी को सम्मानित किया गया। भारत विकास परिषद श्रद्धा शाखा के संस्थापक योगेश कुमार श्रीवास्तव जी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीशनल कमिश्नर ऑफ इनकम टेक्स श्री अरविंद कुमार रावत जी थे। उन्होंने भारत विकास परिषद श्रद्धा शाखा द्वारा किए गए कार्यों की बहुत सराहना किया। इस कार्यक्रम में सत्र 2023-24 के नवनिर्वाचित दायित्व धारियों को शपथ दिलाया गया। अध्यक्ष श्री संजीव सिंह जी, सचिव श्रीमती विनीता सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री अनिल भट्टाचार्य जी एवं महिला संयोजिका श्रीमती नीतू यादव जी को दायित्व ग्रहण कराया गया। श्रद्धा शाखा ने इस मौके पर 10 नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराया। श्रद्धा शाखा द्वारा चलाए जा रहे स्थाई प्रकल्प प्रमुखों का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय दायित्व धारी, क्षेत्रिय एवं प्रांतीय दायित्व धारी एवं श्रद्धा शाखा के निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहे। विनीता श्रीवास्तव जी. आर. पी. सिंह जी, शशिकांत शुक्ला जी, राजूल अग्रवाल जी, राहुल शाह जी, राकेश जैन, नरेंद्र सिंह, राजेश श्रीवास्तव आदि इस कार्यक्रम का संचालन डॉ रत्नेश चन्द्र अग्रवाल एवं आशा रौनियार जी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री स्तन चन्द्र वर्मा जी ने दिया। कार्यक्रम का संयोजन देवानंद सिंह, राजीव कुमार पाण्डेय जी, प्रसून अग्रवाल जी ने सिंह किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.