माननीय योगी जी के 52 वें जन्मदिन पर 52 यूनिट रक्तदान करेगा विश्व हिंदू महासंघ. डॉ गीता रानी।

रोहित सेठ

 

विश्व हिंदू महासंघ की बैठक होटल प्रताप पैलेस वाराणसी में गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिन की तैयारी के संदर्भ में हुई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी ने किया। बैठकमे में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यानंद गिरी जी महाराज उत्तर प्रदेश धर्माचार्य अध्यक्ष डॉ हरी ओम पाठक जी उत्तर प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश यादव उत्तर प्रदेश गोरक्ष महामंत्री मनोज प्रजापति जी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ रुद्र कुमार पाठक उत्तर प्रदेश महामंत्री मातृशक्ति संतोष मिश्रा जी प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति करवरिया जी प्रदेश मंत्री रेखा श्रीवास्तव जी प्रदेश मंत्री डॉ गीता रानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती रोहिणी श्रीवास्तव प्रदेश मीडिया प्रभारी रचना त्रिवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोशल मीडिया प्रभारी गायत्री सिंह जी प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक जी काशी संभाग प्रभारी दिनेश चंद्र पांडे जी वाराणसी जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह जी इत्यादि पदाधिकारियों की गरिमामई उपस्थिति हुई।

डॉ गीता रानी। प्रदेश मंत्री मातृ शक्ति ने बताया कि बैठक में भिखारी प्रजापति जी की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि योगी आदित्यनाथ जी जन्मदिन के अवसर पर 5 जून से लेकर 11 जून तक सात दिवसीय कार्यक्रम किया जाएगा। 11 जून को योगी आदित्यनाथ जी के बावनवे जन्मदिन पर विश्व हिंदू महासंघ 52 यूनिट रक्तदान करेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.