पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने 2 हजार का नोट देने पर स्कूटी से वापस निकाला पेट्रोल

 

RBI ने 19 मई को 2000 का नोट सर्कुलेशन से वापस लेने का ऐलान किया था। इसके 3 दिन बाद यानी आज से देशभर के बैंकों में 2000 के नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजधानी लखनऊ में एक SBI ब्रांच में नोट बदलने के लिए लोगों से आईडी मांगी गई। इसको लेकर कर्मचारियों और लोगों में विवाद हो गया। हालांकि, उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद आईडी लेना बंद कर दिया गया। मामला गोमतीनगर के विजयंत खंड ब्रांच का है।

उधर, जालौन में एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने 2 हजार का नोट देने पर स्कूटी से पेट्रोल वापस निकाल लिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं, नोएडा के एक पेट्रोल पंप ने नोटिस लगाया है कि 30 सितंबर तक 2000 रुपए से ज्यादा की खरीद पर ही 2 हजार का नोट लिया जाएगा। पेट्रोल पंप पर 50/100 रुपए की खरीद पर दो हजार के नोट नहीं लिए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.