सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष बनीं अर्चना श्रीवास्तव

 

मुन्ना बक्श ब्यूरो

बांदा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा रीबू श्री वास्तव ने अर्चना सिंह पटेल को समाजवादी पार्टी महिला सभा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। जानकारी के लिए बता दूं कि विधानसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश की कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी। जिसके बाद जहां आज दिनांक 25 मई को समाजवादी पार्टी महिला सभा का जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह पटेल को बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक अर्चना पटेल समाजवादी पार्टी के टिकट पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुकी हैं। जिसमें उन्होंने भाजपा के वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल से मामूली वोटों से चुनाव हार गई थीं। जिसके बाद उनकी छवि एक ईमानदार और जुझारू कार्यकर्ता के रूप में जानी जाने लगी है। अर्चना पटेल ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद व आभार प्रकट किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.