मामूली कहा सुनी में पति ने अपनी पत्नी का कुल्हाड़ी से कटा सिर और…

 

ओडिशा के गजपति जिले में एक खौफनाक अमानवीय घटना सामने आई है। यहां पर गुरुवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की सिर काट दिया और उसका कटा सिर अपने गांव ले गया।

मृतक महिला की पहचान उर्मिला कारजी के रूप में हुई है। महिला के आरोपी पति का नाम चंद्र शेखर कारजी है। पुलिस के अनुसार दंपति सुबह किसी काम से सारा गांव के पास स्थित अपने खेत में गए थे।

ऐसा संदेह है कि दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद चंद्रशेखर ने अपना आपा खो दिया और एक तेज कुल्हाड़ी से पत्नी उर्मिला का सिर काट दिया। हालांकि, हत्या के पीछे की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

चंद्रशेखर यहीं नहीं रुके। उन्होंने उर्मिला के कटे सिर को अपने गांव ले जाकर अपने घर के सामने रख दिया। पुलिस ने कहा कि उसके अवशेष खेत में मिले हैं।

यही नहीं उर्मिला चंद्रशेखर की दूसरी पत्नी थीं और उनका दो साल का एक बच्चा है। चंद्रशेखर की पहली पत्नी ने कुछ साल पहले उस पर हमला करने के बाद उसे छोड़ दिया था। सूचना मिलने पर काशीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.