नगर पालिका व पंचायतों के अध्यक्षों के शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ा सैलाब – सदर, खागा, किशनपुर, धाता व बहुआ के अध्यक्ष व सभासदों ने ली शपथ – विकास के दावे पर खरा उतरने की बात दोहराई

फतेहपुर। नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्षों व सभासदों ने शपथ ग्रहण कर अपने-अपने नगर का चहुमुखी विकास करके नगर को आदर्श बनाने की बात दोहराई। शासन द्वारा घोषित तारीखों का तहत शुक्रवार को सदर, खागा, किशनपुर, धाता व बहुआ के अध्यक्ष व सभासदों को शपथ दिलवाई गई।
सदर नगर पालिका के चेयरमैन राजकुमार मौर्या को सदर एसडीएम ने शपथ दिलाई। समाजवादी पार्टी से चेयरमैन बने राजकुमार मोर्या के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सदर से सपा विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी व हुसैनगंज से सपा विधायक ऊषा मौर्या रही। उप जिलाधिकारी द्वारा अध्यक्ष राजकुमार मौर्या को शपथ ग्रहण कराये जाने के बाद सभी नवनिर्वाचित सभासदों को शपथ ग्रहण करवाई गई। शपथ लेने वालों में सभासद सुशील यादव, दीपक कुमार मौर्य, नेहा द्विवेदी, रश्मि नागर, राजेन्द्र कुमार दिवाकर, अखिलेश कुमार, अतीश पासवान, सुनीता लोधी, साबिर, मो इस्माईल, रीना लोधी, अरुण यादव, समा बेगम पत्नी मो. नफीस मुन्नीलाला, विद्या देवी, शाबिया बेगम पत्नी हुमायूं, माया पटेल, आबदा बेगम, शादाब अहमद, सरोज पाल, वसीम खान, आसुतोष सिंह कछवाहा, सुनील कुमार गुप्ता, पूजा देवी, रीता पटेल, मो आयज, फरहीन अंजुम, अवशेष कुमार श्यामू, शहज़ाद अनवर, मो अहमद, बुशरा खातून, संजय श्रीवास्तव, सना मोबीन, विनय तिवारी, मो. आरिफ गुड्डा आदि रहे। शपथ ग्रहण के पश्चात चेयरमैन राजकुमार मौर्या को अधिशाषी अधिकारी समीर कुमार कश्यप समेत अन्य अधिकारियों ने बुके भेंट कर स्वागत किया एव नगर पालिका परिषद के कर्मियों द्वारा सभी सभासदों को पुष्प देकर स्वागत किया गया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, डिस्ट्रिक्ट बार के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिंह उर्फ जालिम सिंह, चौधरी मंज़र यार आदि रहे।
इनसेट-1
गीता सिंह ने तीसरी बार शपथ लेकर दोहराया विकास संकल्प
खागा/फतेहपुर। खागा नगर पंचायत में भी शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति रही। इस दौरान उप जिलाधिकारी खागा द्वारा गीता सिंह को शपथ ग्रहण कराई गई। अध्यक्ष के शपथ ग्रहण के बाद वार्डों के सभासदों को भी शपथ दिलवाई गई। बताते चलें कि नगर पंचायत खागा से गीता सिंह लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुई है। शपथ लेने वाले सभासदों में कमला देवी, निर्मला देवी, यशोदा देवी, रेनू विश्वकर्मा, निगम कुमार, गंगा राम, संतराम, अखिलेश, अजय कुमार, ज्ञानमती देवी, प्रेम सिंह यादव, प्रेमा, आसिया बानो, अनीता देवी, सुरेंद्र सिंह, राम प्रकाश, मोहम्मद वसीम, यशवंत सिंह, राम प्रकाश केसरवानी, मयंक मिश्रा, सुरेंद्र सिंह रहे। शपथ ग्रहण के पश्चात अधिशाषी अधिकारी द्वारा अध्यक्ष को बुके एवं कर्मियों द्वारा सभासदों को बुके देकर स्वागत किया गया।

 

 

 

 

 

इनसेट-2
सुरेन्द्र सोनकर ने ली किशनपुर चेयरमैन पद की शपथ
खागा/फतेहपुर। नगर पंचायत किशनपुर में नवनिर्वाचित चेयरमैन सुरेंद्र कुमार सोनकर ने शपथ ली। अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनकर के साथ वार्डाें के सभासदों ने भी शपथ ली। सुरेंद्र सोनकर किशनपुर से दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं। शपथ ग्रहण के पश्चात आत्मविश्वास से लबरेज़ अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनकर ने नगर पंचायत कार्यालय गेट पर माथा टेक कार्यालय के अंदर प्रवेश किया व कार्यभार ग्रहण किया। अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनकर व सभी सभासदों को आरओ अपर जिलाधिकारी प्रभाकर त्रिपाठी ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री सांसद निरंजन ज्योति विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह व कौशांबी जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर मौजूद रहीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिसके बाद अतिथियों ने अध्यक्ष व सभी नव निर्वाचित सभासदों को माल्यार्पण का जीत की बधाई दी। शपथ ग्रहण के तत्पश्चात चेयरमैन सुरेंद्र कुमार सोनकर ने कार्यालय गेट पर माथा टेककर कार्यालय में प्रवेश किया। जिसके बाद कार्यालय लिपिक श्याम प्रकाश ने चेयरमैन को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर किशनपुर नगर निकाय भाजपा प्रभारी अन्नू श्रीवास्तव, चुनाव संयोजक अपर्णा सिंह गौतम, पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सोनकर, किसान नेता धर्मेंद्र दीक्षित, पूर्व प्रधान लल्लन पटेल, पूर्व चेयरमैन सुशीला देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा, किसान नेता अंकित चौहान, अन्नू कटियार सहित खागा सीओ दिनेश चंद्र मिश्र, थानाध्यक्ष जेपी शाही मौजूद रहे।

 

 

 

इनसेट-3
धाता नगर पंचायत विकास में बनेगी रोल मॉडल: रेखा
खागा/फतेहपुर। नवगठित धाता नगर पंचायत की चेयरमैन रेखा पासवान को खागा एसडीएम द्वारा शपथ दिलाई गई। इस दौरान चेयरमैन के साथ-साथ सभी वार्डों के सभासदों को शपथ दिलवाई गयी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा पासवान ने कहा कि नवसृजित नगर पंचायत धाता में अनेक समस्याएं है। विकास से कोसो दूर नगर के सभी वार्डाे की समस्याओं को चिन्हित कर उन्हें नगर के रूप में विकसित करने का काम करेगी। नगरवासियों के सहयोग से विकास जनपद के लिये रोल मॉडल बनाने का काम करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.