तन को झुलसा रही चिलचिलाती धूप – गर्मी से बचाव के लिए जतन कर रहे लोग

फतेहपुर। पड़ोसी प्रांतों के साथ-साथ प्रदेश के कई जनपदों में हुई रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया था लेकिन एक बार फिर निकली चिलचिलाती धूप ने शुक्रवार को तन झुलसा दिया। आज पारा 38 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। दिन भर लोग धूप से बचते दिखे। इस गर्मी के मौसम में खासकर यात्रा करने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गर्मी से बचाव के लिए लोग जतन करते दिखाई दिए।
एक बार फिर मौसम में तापमान का बढना शुरू हो गया है। ऐसे में जनजीवन अस्त व्यस्त है और लोग गर्मी के चलते त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। कड़ी धूप ने लोगों को यह बताया कि अभी उन्हे गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली है। दिन भर लोगों को चिलचिलाती धूप से जूझना पडा। गर्मी के कारण घर से निकलना मुश्किल रहा। बदन को झुलसाने वाली गर्मी से जनमानस कराह रहा है। ऐसे में लोग घरों में ही दुबकने के लिए मजबूर हैं हालाकि कामकाजी महिलाएं हो या फिर रोज कमाने खाने वाले मजदूर बदन को झुलसाकर मेहनत मजदूरी करते देखे गए। घर से बाहर निकली महिलाएं धूप से बचने के लिए तरह-तरह के जतन करते दिखीं। कुछ महिलाएं तो अपने शरीर को सूती कपड़ों से ढके रही तो कुछ महिलाएं कोल्ड डिंक सहित बर्फ के गोले का आनंद लेते हुए भी दिखाई दी। धूप की वजह से मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम करने वाले लोग मार्गों पर निकले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.