इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करने पर ब्वायफ्रेंड से हुआ झगड़ा, 30 मिनट बाद फंदे पर लटकी मिली युवती की लाश

 

 

मुरादाबाद में शुक्रवार शाम 5:30 बजे 11वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। उसका शव पंखे में लगे फंदे से लटका मिला। घटना से महज 30 मिनट पहले ब्वायफ्रेंड से इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड करने को लेकर झगड़ा हुआ। दोनों ने एक-दूसरे को सुसाइड करने की धमकी दी। 5 बजे योगेश छात्रा के घर आया। उसने पूछा, नेहा ठीक तो है। साढे पांच बजे उसके पास फोन गया कि नेहा ने सुसाइड कर लिया है।

ये घटना मुरादाबाद के मझोला इलाका में मंडी समिति के पीछे स्थित एकता कालोनी की है। छात्रा के बहनोई संजय सैनी ने  बताया, नेहा का एकता कालोनी में ही रहने वाले योगेश से प्रेम प्रसंग था। दोनों की शादी की बात भी चल रही थी। 2 दिन पहले ही छात्रा अपने ब्वायफ्रेंड के साथ पूर्णागिरी मंदिर के दर्शन करके लौटी थी। इसके बाद उनके बीच मनमुटाव हो गया था।

फोटो अपलोड करने पर शुरू हुआ झगड़ा
संजय सैनी ने बताया, पूर्णागिरी से लौटने के बाद नेहा ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी थीं। जिसे लेकर योगेश उससे नाराज था। नेहा के फोटो डालने की बात उसे पसंद नहीं आई थी। इसको लेकर दोनों के बीच में झगड़ा चल रहा था। संजय सैनी का कहना है कि घटना से पहले नेहा की योगेश से फोन पर बात हो रही थी। इसकी रिकॉर्डिंग भी उसके मोबाइल में मिली है। जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है।

योगेश ने ही उसे फंदे से उतारकर ले गया था अस्पताल
संजय सैनी ने बताया, शाम को करीब 6 बजे परिजनों की नजर फंदे पर लटकी नेहा पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पड़ोस में रहने वाले उसके प्रेमी योगेश को दी। योगेश सूचना मिलते ही दौड़कर मौके पर आया। उसने नेहा को फंदे से उतारा और साईं अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करवा रही
पुलिस का कहना है कि PRV के जरिए घटना की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो 16 साल की नेहा सैनी का शव घर में रखा मिला। फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। महिला कॉन्स्टेबल को मौके पर बुलाकर नेहा के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.