उड़ीसा के बालासोर जिले में रेल दुर्घटना में मृत यात्रियों के आत्मा की शांति के लिए  पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि करते हुए सपाजन 

रोहित सेठ

 

 

 

 

 

वाराणसी।  बालासोर जिले मे दर्दनाक रेल हादसे मे मारे गए लोगो के लिए सपा ने मृत आत्मा की शांति के लिए कैंडिल जलाकर श्रधांजलि अर्पित किया आज समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व मे लहुरावीर स्थित आजाद पार्क मे सपाईयो ने दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्राथना किया। कैंडिल जलाकर श्रधांजलि अर्पित किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने श्रधांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि यह रेल दुर्घटना नही बल्कि सबसे बड़ा त्रासदी है। शर्मा ने केंद्र सरकार को भयंकर रेल दुर्घटना मे मृतक के परिजनो के पचास लाख एवं गंभीर रूप से घायलो को पच्चीस लाख एवं मृतक के परिजनो को सरकारी नौकरी की तत्काल प्रधान मंत्री जी घोषणा करनी चाहिए। कैंडिल जलाकर श्रधांजलि अर्पित करने वालो मे प्रमुख रूप से सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव राजू यादव हैदर गुड्डू दीपचंद गुप्ता शमीम अंसारी दिलीप कश्यप जावेद अंसारी पार्वती कन्नौजिया सुशील विश्वकर्मा जानकी यादव किरण शर्मा शमीम अख्तर अशोक सोनकर सत्यनारायण यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.