वाराणसी में होगा प्रथम सब-जूनियर उत्तर भारतीय रॉलबाल प्रतियोगिता का आयोजन

रोहित सेठ

 

 

 

वाराणसी।   भारतीय रॉतबाल संघ के तत्वाधान में रोल बाल खेल संघ उत्तर प्रदेश द्वारा संत अतुलानंद कान्वेन्ट स्कूल, कोइराजपुर में 9 से 10 जून 2023 को प्रथम सब-जूनियर उत्तर भारतीय रॉलबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तराखंड व् उत्तर प्रदेश राज्यों की 16 टीमें बालक व् बालिका वर्ग में प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता के आयोजन चेयरमैन श्री राहुल सिंह ने बताया सभी खिलाड़ियों अधिकारियों का रहने का इंतजाम स्कूल व् परिसर के छात्रावास में किया गया है। सभी मैच दिन व रात में दूधिया रोशनी में करवाए जाएंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष श्री केशव जालान ने बताया कि वाराणसी में पहली बार रॉलबाल की उत्तर भारतीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में सभी राज्यों से 180 से ज्यादा खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। सभी खिलाड़ी 8 जून को काशी की ऐतिहासिक नगरी में पहुँच जाएंगे।

प्रदेश संतोष कुमार श्रीवास्तव जी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन उस समय हो रहा है जब इस वर्ष गोवा मे आयोजित की जाने वाली 37 वीं राष्ट्रीय खेल 2023 में पहली बार रौलबाल को शामिल किया गया है। इस आयोजन से प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखने का मौका मिलेगा।

आयोजन सचिव सुनीता गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता की सारी तैयारियां की जा चुकी हैं। आयोजन समिति में आर के पांडे, बृजे सिंह, एम भावना, विजया पांडे, आर बी मौर्य, विनोद व् अन्य पिछले 15 दिन से प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु दिन रात मेहन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश रोल बाल खेल संघ अध्यक्ष पायलट राकेश त्यागी ने आयोजन समिति की तैयारियों पर हर्ष व्यक्त किया सबको प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभ कामनायें दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.