वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां – कार्यकर्ताआंे को सम्मानित कर लोकसभा चुनाव 2024 की जीत का दिया मंत्र

फतेहपुर। हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के एचएन बहुगुणा इंटर कालेज में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल पर चर्चा करते हुए वरिष्ठ भाजपाईयों को सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला के अलावा विशिष्ट अतिथियों में मंडल प्रभारी डा. देवाशीष पटेल, विजय प्रताप सिंह, सुशीला मौर्या सहित मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के संयोजक किसान मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतोष सिंह राजू ने अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल के दौरान ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। देशी की आन-बान और शान बढ़ी है। जिसका नतीजा यह रहा कि आज विदेशों में भी भारत का डंका बज रहा है। उन्होने कहा कि चाहे कोरोना काल हो या अन्य कोई आपदा का समय रहा हो। मोदी सरकार प्रत्येक पीड़ित, गरीब, मजलूम व्यक्तियों के साथ खड़ी है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार ने तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित करके सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। ऐसे ऐतिहासिक कार्य करने की क्षमता सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंदर है। उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति की बदौलत आज देश दिनों दिन तरक्की कर रहा है। उन्होने सभी पदाधिकारियों का आहवान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां शुरू करते हुए मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने में जुट जायें। जिससे इस जनपद व प्रदेश से अधिक से अधिक सीटे जितवाकर एक बार फिर केंद्र की सत्ता पर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया जा सके। सम्मेलन के पश्चात उन्होने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी, रानू बाजपेयी, शिवचरण विश्वकर्मा, राजन जायसवाल, अजय त्रिवेदी, शिवाकांत अवस्थी, नीरज निषाद, डीके यादव, अजय सिंह वर्मा, बब्लू मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, विमलेश शुक्ला, जगदीश तिवारी, गौरव अग्रहरि, विपिन सिंह मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.