महाराष्ट्र में क्रिकेट खेलने के दौरान 13 साल के लड़के ने की नाबालिग की हत्या, जांच के लिए कब्र से निकाला गया शव

 

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 13 साल के लड़के ने 12 साल के नाबालिग लड़के की हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। घटना 3 जून को क्रिकेट खेलने के दौरान हुई थी। आरोपी लड़के ने बैट से नाबालिग के सिर पर हमला किया था। 5 जून को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

नाबालिग की मां ने मंगलवार को पुलिस से संपर्क किया था, जिसके बाद मामले की जांच के लिए बुधवार को शव को कब्र से बाहर निकाला गया।

पुलिस को जानकारी दिए बिना दफना दिया गया था नाबालिग का शव
पुलिस ने बताया कि घटना के दिन बगड़किदकी इलाके के कुछ लड़के एक मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। उसी दौरान नाबालिग का अन्य लड़कों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उन लड़कों में से एक ने उसके सिर पर बैट मार दिया। नाबालिग तुरंत जमीन पर गिर पड़ा।

उसे डिस्ट्रिक्ट जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके माता-पिता ने बिना पुलिस में शिकायत दर्ज कराए उसकी बॉडी को दफना दिया।

आरोपी की पहचान हुई, अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया
पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़के की पहचान कर ली गई। नाबालिग की मां की शिकायत पर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी लड़के को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पूरे मामले की जांच चल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.