पुल के पिलर के बीच में फंसा बच्चा, 24 घंटे से रेस्क्यू जारी

 

 

रोहतास में सोन नदी पर बने पुल के दो पिलर के बीच कल शाम से ही 11 साल का बच्चा रंजन कुमार फंसा हुआ है। गैप से बच्चा दिख रहा है। बच्चे को बांस से खाना दिया गया। पाइप के सहारे ऑक्सीजन पहुंचा है। गुरुवार दोपहर दो बजे तक टीम पिलर में तीन फीट चौड़ा छेद कर दिया है। अब टीम उसे बाहर निकालने के तरीके पर विचार कर रही है।

उसे कल से ही उसे निकालने की कोशिश की जा रही है। रात में एसडीआरएफ टीम पहुंची, लेकिन बच्चे को नहीं निकाला जा सका।

गुरुवार सुबह फिर से बच्चे को बचाने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम का कहना है कि बच्चा स्वस्थ है। वो रिस्पांड भी कर रहा है। राहत की बात ये है कि वो ज्यादा अंदर नहीं फंसा है। उम्मीद है कि कुछ घंटों के ऑपरेशन के बाद उसे सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

3 अफसर और 35 जवानों की टीम पुल को ऊपर से तोड़कर बच्चे तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पिलर को आठ से 10 फीट काटा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.