माल्यार्पण कर मनाया ठा. दरियाव सिंह का विजय दिवस

फतेहपुर। अंग्रेजी शासनकाल में जिले मंे एक माह तक सरकार चलाने वाले ठा. दरियाव सिंह का विजय दिवस जिले में धूमधाम से मनाया गया। अखिल भारतीय लोधी महासभा (भारत) रजि. के तत्वाधान में पदाधिकारियों ने ठा. दरियाव सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अखिल भारतीय लोधी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्यारेलाल लोधी व राष्ट्रीय महासचिव विपिन कुमार लोधी डेविड की अगुवाई में पदाधिकारी बांदा-सागर रोड स्थित ठा. दरियाव सिंह चौराहा पहुंचे। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राजकुमार मौर्या ने भी हिस्सा लिया। पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। वक्ताओं ने अंग्रेजी शासनकाल में ठा. दरियांव सिंह द्वारा किए गए कार्यों को याद कर उनके बताये गये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर आशिक बाबाजी, विमल लोधी, मुन्ना लोधी, फूल सिंह लोधी, रक्षपाल सिंह लोधी, गंगा प्रसाद सिंह लोधी, बालराज राजपूत, योगेश राजपूत, आदर्श राजपूत, मोहनलाल लोधी, वीरेंद्र लोधी, उदयमान सिंह लोधी, संतोष कुमार भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.