चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ का हुआ द्विवार्षिक अधिवेशन – भीमसेन अध्यक्ष व दिनेश चंद्र बने मंत्री

फतेहपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय स्थित स्काउट भवन में शनिवार को उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का साथियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया तत्पश्चात चुनाव अधिकारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में हृदेश कुमार श्रीवास्तव ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर अशोक कुमार व विजय त्रिपाठी ने हिस्सा लिया। चुनाव अधिकारी की भूमिका विनोद कुमार श्रीवास्तव ने निभाई। कार्यकारिणी को लेकर विचार-मंथन किया गया और सर्वसम्मति से कार्यकारिणी निर्वाचित कर दी गई। जिसमें भीमसेन अध्यक्ष, मनीष कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश चंद्र मंत्री, अरूण कुमार कोषाध्यक्ष व निरंजन कुमार को आडीटर बनाया गया। सभी पदाधिकारियों का साथियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात चुनाव अधिकारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जायेगा। किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.