10वीं की छात्रा से हैवानियत, मुंह में ठूंसा कपड़ा, दोनों होंठ कटे, गले में दुपट्टा कस कर की हत्या

 

 

फिरोजाबाद में शनिवार को एक खेत में 10वीं की छात्रा का शव मिला। छात्रा के शरीर पर आधे कपड़े थे। गले में दुपट्टा कसा हुआ था। दोनों होंठ पूरे कटे हुए थे। गले को इतना तेज कसा गया था कि आंखें बाहर निकली दिख रही थीं। छात्रा के मुंह पर हर तरफ खून लगा हुआ था। आवाज दबाने के लिए मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। छात्रा के नाक और मुंह से झाग निकल रहा था। 16 साल की छात्रा एक दिन पहले यानी शुक्रवार दोपहर 3 बजे से घर से गायब थी। परिवार उसकी तलाश कर रहा था।

शव की हालत देखकर लग रहा था कि बर्बरता के साथ उसकी हत्या की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप या गैंगरेप की बात क्लीयर नहीं हो पाई है। इसलिए, स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी गई है। पुलिस की 3 टीमें मामले की जांच के लिए लगाई गई हैं।

फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के एक गांव के जंगल में शनिवार को एक 10वीं की छात्रा की डेडबॉडी मिली थी। छात्रा शुक्रवार दोपहर 3 बजे से अपने घर से गायब थी। घर के लोग उसको सब जगह तलाश कर रहे थे।

इसी बीच शनिवार को छात्रा का शव मिलने की जानकारी परिवार के लोगों को मिली। मौके पर पहुंचकर परिवार के लोगों ने छात्रा की शिनाख्त कर ली थी। छात्रा की उम्र 16 साल थी। शव मिलने के बाद से गांव के लोगों में गुस्सा था। पुलिस की टीम को भी गांव में तैनात किया गया था।

छात्रा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, उसके शरीर पर खरोंच के निशान हैं। पीठ से लेकर पेट तक सब जगह खरोंच के निशान हैं। जिसको देखकर ऐसा लग रहा है कि छात्रा को खेत में पीठ के बल घसीटा गया है।

पैरों पर किसी नुकीली चीज से मारने के निशान हैं। गले और सीने पर निशान हैं। निशान नाखून और दांत के काटने के लग रहे हैं। गले को दुपट्टे से कसा गया है। छात्रा के दोनों होंठ कट गए हैं। किसी भारी चीज से होंठ पर कई बार हमला किया गया है। हाथों पर भी चोट के हल्के निशान हैं।

पहला- दोस्त से मिलने गई, विवाद के बाद हत्या
पुलिस का ऐसा मानना है कि छात्रा अपने किसी दोस्त से मिलने गई होगी। वहां पर कुछ अपराधी किस्म के लोग आ गए होंगे। जो छात्रा को किडनैप करके कहीं ले गए होंगे। उसके बाद छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद उसको यहां फेंका गया है।

क्योंकि रात के समय जब गांव के लोग छात्रा को यहां ढूंढने आए तो छात्रा का शव यहां नहीं पड़ा हुआ था। दूसरे दिन छात्रा का शव यहां मिल गया। हो सकता है, छात्रा के किडनैप से उसका दोस्त डर गया हो और मौके से भाग गया हो। जंगल में घसीटने के निशान भी बने हुए हैं।

दूसरा- घर से काम के लिए निकली और किडनैप हो गया
पुलिस का ऐसा भी मानना है कि छात्रा घर से अपने काम के लिए निकली लेकिन रास्ते में ही उसका अपहरण हो गया। आरोपी छात्रा को कहीं दूर ले गए। उसके साथ पूरी घटना को अंजाम दिया फिर यहां फेंक गए। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि छात्रा का घर घटना स्थल से बस 500 मीटर दूर है।

अगर उसका शव यहीं पर पड़ा होता तो परिवार के लोगों को वो पहले ही मिल जाती। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। परिवार और गांव के लोग उसको पहले भी ढूंढने यहां तक आए लेकिन तब उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.