नाले में मिली बच्चे की लाश, मौके पर बच्चे का एक हाथ और सिर मिला, बाकी हिस्सा गायब  

 

यूपी के फतेहपुर में एक 3 वर्षीय बच्चे का क्षत विक्षत शव नाले में मिला है। मौके पर बच्चे का एक हाथ और सिर मिला है, शरीर का बाकी हिस्सा गायब है। परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि गुलदार ने बच्चे का शिकार किया है। बच्चा कल सुबह 10 बच्चे घर के बाहर से खेलते हुए अचानक गायब हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना चांदपुर थाना क्षेत्र के मवई गांव का का है।

मवई गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह का घर गांव के बाहर बना हुआ है। पास में यमुना से जुड़ा नाला बहता है। उनका बेटा शिव उर्फ शिवम (3) शनिवार की सुबह 10 बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गया था। जब बच्चे का पिता दोपहर में आया तो बच्चे की खोजबीन शुरू की। कोई जानकारी नहीं हुई तो 2 बजे थाना पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

पुलिस ने गांव के आस पास खोजबीन शुरू की। रात होने के कारण सर्च अभियान रोकना पड़ा। सुबह जब परिजनों और ग्रामीणों के साथ पुलिस ने फिर खोजबीन शुरू की तो आज सुबह 7 बजे गांव के बाहर नाले में एक हाथ, सिर और शरीर का कुछ हिस्सा पड़ा देखा। परिजनों समझ गए कि उनके बेटे को कोई जंगली जानवर खा गया है। परिजनों ने डेड बॉडी शिवम की बताई। घर में चीख पुकार मच गई।

चाचा बोले- कई दिनों से गांव के पास दिख रहा था गुलदार

मृतक बच्चे के चाचा धर्मेंद्र ने बताया कि 3 वर्षीय भतीजा घर से गायब हो गया था। सुबह गांव के बाहर नाले में शव मिला एक हाथ सिर और शरीर का कुछ हिस्सा ही था ऐसा लग रहा कि किसी जंगली जानवर ने मारकर खा लिया है। जिस जगह पर शव मिला है वह नाला यमुना नदी में जाता है। गांव के पास कई दिनों से गुलदार देखा जा रहा था। उसीने बच्चे को निवाला बनाया है।

पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने वर होगी कार्रवाई

थाना प्रभारी शेर सिंह राजपूत ने बताया कि एक बच्चा खो गया था जिसका गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही थी। सुबह शव गांव के बाहर नाले में मिला है। बच्चे का शव क्षतविक्षत हालत में था। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी जंगली जानवर ने मारकर खा लिया है। फिर भी जांच पड़ताल की जा रही और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.