पुलिस ने चलाया महिला सशक्तिकरण अभियान – महिलाओं व बालिकाओं को दी योजनाओं की जानकारी

जहानाबाद/फतेहपुर। महिला संबंधी अपराधों में रोकथाम लगाये जाने के साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किए जाने के उद्देश्य से मंगलवार को जहानाबाद थाने की पुलिस ने महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया। सार्वजनिक स्थलों पर आने-जाने वाली महिलाओं व बालिकाओं को रोक-रोक कर उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई।
जहानाबाद थाने में नियुक्त महिला बीट कांस्टेबल व महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त कर्मचारी सड़कों पर निकलें और महिलाओं एवं बालिकाओं संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा उनके मध्य सुरक्षा की भावना जागृत करते हुए पीड़िताओं की पहुँच महिला पुलिस कर्मियों तक आसान बनाये जाने के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण व महिला बीट प्रणाली की व्यवस्था सुदृढ़ किये जाने के लिए अभियान चलाया। इसके अलावा विभिन्न मामलो में प्राप्त सात प्रार्थना पत्रों में छह का निस्तारण कराया गया। आठ स्थानों पर चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। महिला बीट पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने कुल आठ ग्राम व मोहल्ला का भ्रमण कर 190 पैम्पलेट जनजागरुकता सम्बन्धित वितरित किये गये एवं 15 महिलाओं की समस्याओं को सुना गया। उनके निस्तारण हेतु मार्गदर्शन/काउंसलिंग की गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.