पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या, वारदात के बाद पुलिस को किया फोन

 

औरैया से पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति ने रात 3 बजे डायल-112 पर पुलिस को फोन किया। कहा-मैंने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को मार डाला है। पुलिस मौके पर पहुंची तो छत पर दोनों के खून से लथपथ शव पड़े थे। ईंट से कूंच कर दोनों की हत्या की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जबकि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। वारदात सहायल थाना के गांव नंदपुर की है।

पुलिस ने बताया कि नंदपुर निवासी शोभाराम (32) राजमिस्त्री का काम करता है। घर पर पत्नी रागिनी (28) दो बच्चों के साथ रहती थी। एक बच्ची 10 साल की है जो ननिहाल में रहती थी। बुधवार की रात पत्नी खाना देकर ऊपर चली गई। रात एक बजे शोभाराम उठा। वह घर की छत पर गया तो वहां पत्नी और उसका प्रेमी सिंकु यादव (20) साथ नजर आए।

यह देखकर शोभाराम आगबबूला हो गया। उसने वहां रखी ईंट उठाई और ताबड़तोड़ मारने लगा। इसके बाद दोनों को वहां पर बांध दिया। बांधने के बाद फिर से उन पर ईंट से तब तक मारता रहा, जब तक की उनकी मौत नहीं हो गई। इस दौरान बच्चे नीचे सो रहे थे। घटना का शोर मचा तो आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

घटना की सूचना पर एसपी चारु निगम समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। गांव में चर्चा है कि रागिनी का सिंकु पुत्र लायक सिंह के साथ कई सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात को लेकर पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।

पति बोला- खाने में गोलियां मिला देती थी पत्नी
वारदात के बाद आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से सिंकू, रागिनी से मिलने छत पर आता था। आसपास के लोगों ने मुझे इस बारे में बताया था। मैंने रात में उठकर उनको पकड़ने की सोची, लेकिन पत्नी खाने में नींद की गोलियां दे रही है। इस कारण मैं रात में उठ नहीं पता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.