विधायक ने सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर गिनाई उपलब्धियां

खागा/फतेहपुर। नगर पंचायत सभागार में क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों की संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जो भी नई नगर पंचायतें हैं वहां विकास के लिए पर्याप्त मात्रा में निधि आवंटित की गई हैं। विधायका ने बताया कि यमुना नदी में किशनपुर-दादों पुल का निर्माण, किशनपुर में यमुना सहायक दमहा नाला में पुल का निर्माण, बदनमऊ व कछरा के मध्य ससुर खदेरी नदी में पुल का निर्माण, नरौली गड़ा में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बड़े पुल के निर्माण हेतु वित्तीय स्वीकृति निर्गत। ससुर खदेरी नदी में ब्यूटी से इटोलीपुर के मध्य पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य। वहीं उन्होंने बताया कि नगर पंचायत खागा का क्षेत्र विस्तार नौ ग्राम पंचायतों का विलय करके सीमा विस्तार किया गया और धाता नगर पंचायत में चार ग्राम पंचायतों के विलय से कारीकान धाता नगर पंचायत का नवसृजन किया गया। खखरेरू नगर पंचायत में सात ग्राम पंचायतों के विलय से खखरेरू नगर नगर पंचायत का नवसृजन किया गया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि गौतमन डेरा से मडराहन डेरा भसरौल रोड का निर्माण लंबाई लगभग 4 किमी., तेंदुआ से खत्रीपुर (कौशांबी) संपर्क मार्ग का निर्माण लंबाई लगभग 2 किमी., खुरियानी भसरौल से शिव प्रसाद के डेरा तक रोड का निर्माण लंबाई लगभग दो किमी. आदि जैसे महत्वपूर्ण कार्य गिनवाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.