भोजन जन सेवा समिति ने वृद्धाश्रम में बांटे आम

फतेहपुर। गुरुवार को भोजन जन सेवा समिति उत्तर प्रदेश ने समाज कल्याण विभाग के भिटौरा रोड स्थित वृद्धजन आवास के बुजुर्गों के बीच पहुंचे और उनकी इच्छानुसार आम का वितरण किया। आम अपने हाथों मंे पाकर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे और सभी ने समिति के प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
बताते चलें कि बीते दिन समिति के पदाधिकारियों ने वृद्धजन आवास के वृद्धजनों के बीच भीषण गर्मी की तपिश से राहत पहुंचाने हेतु शीतल शर्बत का वितरण किया था। उसी दौरान कुछ वृद्धजनों ने आम खाने की इच्छा जाहिर की थी। जिस पर समिति के संस्थापक कुमार शेखर ने वृद्धाश्रम की अधीक्षिका से कहा था कि गुरुवार को समिति के पदाधिकारी आम लेकर आएंगे। आज समिति के पदाधिकारी पच्चीस किलो फलों के राजा कहे जाने वाले आम की टोकरी लेकर वृद्धजन आवास पहुंचे। वृद्धजन आम देखकर बहुत खुश हुए तत्पश्चात सभी वृद्धजनों को आम का वितरण किया गया और सभी वृद्धजनों ने आम रसपान कर पदाधिकारियों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर कुमार शेखर, नरेश गुप्ता, मनीष केसरवानी, सीपी श्रीवास्तव, वृद्धाश्रम की अधीक्षिका नीतू वर्मा, अशोक यादव, दीपक, दुर्गा, संदीप सहित अन्य कर्मचारी रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.