प्रदेश संगठन मंत्री बने देवेंद्र सिंह नलवंशी

फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा व प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रेमदत्त उमराव ने प्रदेश कार्यकरणी का विस्तार करते हुए देवेन्द्र सिंह नलवंशी को प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत कर दिया। साथ ही आगरा व्यापार मण्डल व ललितपुर व्यापार मण्डल का मुख्य संयोजक नियुक्त किया है।
संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने प्रदेश संगठन मंत्री देवेन्द्र सिंह नलवंशी को शुभकामनाएं देते कहा कि प्रदेश की इकाइयों का विस्तार करने में प्रदेश संगठन मंत्री अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वाहन करें। नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि जिम्मेदारी का निर्वाहन निष्ठापूर्ण किया जायेगा। प्रदेश कार्यकरणी को संगठित करके अनेक जिलों की इकाइयों का गठन सुनिश्चित किया जायेगा। प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रेमदत्त उमराव ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन विस्तार में अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वाहन करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.