एशिया शैंबो प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों को थानाध्यक्ष दुर्गावती ने किया सम्मानित

 

न्यूज़ वाणी ब्यूरो शोएब खान

 

दुर्गावती कैमूर जिले के स्थानीय थाना क्षेत्र के डीड़खीली टोल प्लाजा के पास दुर्गावती थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह के द्वारा एशिया शैंबो प्रतियोगिता में अपना परचम लहराने वाले खिलाड़ी भोरिक सिंह यादव एवं पूनम यादव का फूल की माला से स्वागत किया गया। बताते चलें कि कजाकिस्तान मे एशिया शैंबो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड के भोरिक सिंह यादव रजत पदक एवं पूनम यादव कांस्य पदक जीतकर भारत के साथ-साथ बिहार और कैमूर का नाम रौशन किया । वही वाराणसी एयरपोर्ट से वापस जाते समय यूपी बिहार की सीमा दुर्गावती थाना क्षेत्र के डीड़ खिली टोल प्लाजा के पास थाना अध्यक्ष दुर्गावती, टोल मैनेजर एवं अन्य लोगों के द्वारा खिलाड़ियों का फूल की माला से स्वागत किया गया। इस सम्मान के लिए खिलाड़ियों के द्वारा थाना अध्यक्ष दुर्गावती को धन्यवाद दिया गया। भोरिक सिंह यादव ने कहा कि युवाओं को खेल के प्रति जागरूक होने की जरूरत है शिक्षा के साथ-साथ खेल भी बहुत जरूरी है। खेल के माध्यम से हम अपने गांव अपने जिला एवं अपने देश का पूरे विश्व में नाम रौशन कर सकते हैं। इसलिए शिक्षा के साथ-साथ खेल को भी युवाओं को महत्व देना चाहिए। वही खिलाड़ी पूनम यादव ने बताया कि थाना अध्यक्ष दुर्गावती के द्वारा स्वागत किया गया जिसके लिए थाना अध्यक्ष को बहुत-बहुत धन्यवाद वही उन्होंने कहां कि मैं सभी बहनों से अपील करती हूं कि शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी आगे बढ़े क्योंकि खेल में भी महिलाओं के लिए काफी संभावना है और महिलाएं भी खेल के माध्यम से अपने क्षेत्र और अपने देश का नाम रोशन कर सकती हैं आज हर जगह पुरुषों के साथ साथ कंधे से कंधा मिलाकर महिलाएं खड़ी हैं इसलिए महिलाओं को भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत है तभी हमारी महिलाएं समाज में और देश में आगे बढ़ेंगी और प्रदेश का नाम रौशन होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.