नीट में फेल होने के बाद फंदे पर लटका स्टूडेंट, दिल्ली से कोटा लौटकर कमरे में किया सुसाइड

 

राजस्थान के कोटा में फिर एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। स्टूडेंड रोशन (21) बिहार के समस्तीपुर से पढ़ने आया था। महावीर नगर थर्ड इलाके में किराए पर रहता था। हालही में रोशन ने नीट का एग्जाम दिया था। इसमें फेल हो गया था। गुरुवार सुबह दिल्ली से लौटा था। देर शाम अपने कमरे में फांसी का फंदा लाकर सुसाइड कर लिया।

डीएसपी हर्ष राज खरेड़ा ने बताया- रोशन के चाचा और फूफा दिल्ली में रहते है। उन्हीं के पास गया था। कोटा आने के बाद उसने फोन रिसीव नहीं किया। परिजनों ने छोटे बेटे सुमन को रोशन के पास जाने को कहा। रोशन का छोटा भाई भी कोटा में रहकर कोचिंग में पढ़ाई कर रहा है। गुरुवार शाम को 7 बजे के बीच छोटा भाई रोशन के कमरे पर गया। उसने कमरे में झांक कर देखा। तब घटना का पता लगा।

सुमन ने दरवाजा तोड़कर बॉडी को नीचे उतारा। हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं। कमरे की तलाशी ली। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजन दिल्ली से कोटा पहुंचे है।

परिवार ने बताया कि रोशन 2 साल से कोटा में रह रहा था। साल 2022 से कोचिंग कर रहा था। अभी हाल में उसका सिलेबस खत्म हुआ था। इसके बाद उसने नीट का एग्जाम दिया था। दूसरे प्रयास में भी वो सफल नहीं हुआ। दोनों भाई अलग अलग रहते थे।

फूफा राजकिशोर ने बताया- गुरुवार सुबह 10 बजे करीब आखिर बार रोशन ने अपनी मम्मी से बात की थी। तनाव जैसी कोई बात सामने नहीं आई। स्टूडेंट्स के मोटिवेशन के लिए कोचिंग संस्थानों को कुछ कदम उठाने चाहिए। भाई सुमन ने बताया- 8 महीने तक दोनों साथ रहते थे। दो महीने से अलग अलग रहने लगे थे। दो दिन पहले रोशन उसके रूम पर आया था। नीट में उसके 400 स्कोर बना था। तनाव जैसी कोई बात नहीं लगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.