यूपी-बिहार में गर्मी से 3 दिन में 98 की मौत, असम में बाढ़ से 13 जिले प्रभावित, सेना ने 3500 टूरिस्ट को बचाया

 

 

देश में यूपी, बिहार समेत 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में लू की स्थिति बनी हुई है। अगले तीन दिनों तक इन राज्यों में टेंपरेचर बढ़ेगा। हीटवेव के चलते यूपी और बिहार में पिछले तीन दिनों में 98 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं नॉर्थ ईस्ट राज्यों सिक्किम, मेघालय में बारिश हो रही है। असम में बाढ़ से 13 जिले प्रभावित हुए हैं। सिक्किम में लैंडस्लाइड के चलते एक ने जान गंवा दी। सड़क बहने से 3500 टूरिस्ट फंस गए। सेना ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

बिहार में मौसम विभाग ने लगातार दूसरे दिन भी हीट वेव को लेकर 6 जिलों में रेड, 8 जिलों में ऑरेंज और 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर और कैमूर में जहां रेड अलर्ट है। वहीं पटना, नालंदा, जमुई, लखीसराय, बांका, शेखपुरा, बेगूसराय और खगड़िया में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गया, जहानाबाद, भागलपुर और पूर्वी चंपारण में येलो अलर्ट है। कई जिलों में 12वीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी 24 जून तक बंद कर दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.