कांग्रेस कार्यालय पर राहुल गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया

 

ब्यूरो संगीत शर्मा

 

न्यूज़ वाणी इटावा दिनांक 19 जून 2023 को कांग्रेस कार्यालय इटावा पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।
राहुल गांधी के जन्मदिवस पर बधाई देते हुए जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा देश के नेता राहुल गांधी जी ने नफरत के खिलाफ कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा कर देश को मोहब्बत से जोड़ने का काम किया हम उनके साहस की सराहना करते हैं वह लगातार सच बोल बोलना जारी रखे हैं राहुल गांधी एक निडर नेता है वह संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और विपरीत परिस्थितियों में उनका का साहस काफी सराहनीय है वह करुणा और सद्भाव का संदेश देते हुए सत्ता के खिलाफ सच बोलना जारी रखें और लाखों भारतीयों की आवाज बने।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, प्रदेश सचिव आशुतोष दीक्षित,मोहम्मद राशिद खान,कोमल सिंह कुशवाहा, आलोक यादव, आरबी सिंह पाल,आसिफ जादरान,सुरेंद्र प्रताप सिंह, महेश कटारे,सुनीता कुशवाहा,स्वाति सिंह, सोजेव रिजवी, सरला जाटव, सुनीता देवी, अंजू वर्मा, कृष्णा देवी,अजीत यादव,आसाराम कठेरिया,वीरेंद्र अवस्थी, मनीष मिश्रा, सरवर अली, अंसार अहमद, इरशाद,आयरा आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.