भारतीय खाद्य निगम अन्नागार में अधिकारियों ने योग दिवस के अवसर पर किया योग

रोहित सेठ

 

 

 

 

 

 

वाराणसी। 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को भारतीय खाद्य निगम अन्नागार में भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय के निर्देशानुसार प्रात: योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल कार्यालय के साथ-साथ अन्नागार व अन्य निकटवर्ती भा. खा. नि. कार्यालयों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। जिसमें स. म. प्र. (गु.नि.) सुभाष कुमार सिंह, सिद्धार्थ, डी. के नंदियाल, सूर्य मणि, प्रज्ञापति कश्यप, महेंद्र शर्मा, चंद्रपाल, नरेन्द्र कुमार, विकास कुमार, पार्थ चक्रवर्ती चंद्रभानु द्विवेदी, मुकेश, प्रमोद आदि ने मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

योग प्रशिक्षक ने योग व प्राणायाम का जीवन के महत्त्व पर संवाद में कहा कि योग शरीर मन और प्रकृति पर सामंजस्य स्थापित करने का सर्वोत्तम माध्यम है। प्रात: 07:00 बजे से योगासन व प्राणायाम के विभिन्न कलापों का अभ्यास योग

प्रशिक्षक के निर्देशानुसार किया गया। तदोपरांत स. म. प्र. (गु.नि.) सुभाष कुमार सिंह एवं अन्नागार प्रबंधक चक्रपाणि सिद्धार्थ ने भा. खा. नि. के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के लिए योग की आवश्यकता पर जोर देते हुए बताया कि संस्था देश के भोजन आत्मनिर्भरता का प्रतीक है यहां कार्य का बोझ सामान्य से बहुत ज्यादा और अनियमित है। ऐसे में योग के माध्यम से हम अपने कार्य के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन को संतुलित कर

स्वयं को अधिक योग्य व कुशल बना कर संस्था तथा देश के लिए बेहतर संसाधन के रूप में स्थापित कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.