भारतीय उधोग व्यापार मण्डल के बने आलोक गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, सर्वेश जोशी बने शहर महामंत्री

 

लोकेश अग्रवाल गुट छोड़ रविकांत गर्ग के व्यापार मण्डल में व्यक्त की आस्था

इटावा। वरिष्ठ व्यापारी नेताओ ने शहर के मनोरमा मार्केट गाड़ीपुरा में आयोजित कार्यक्रम में उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल (लोकेश अग्रवाल गुट) छोड़ कर व्यापारी कल्याण बोर्ड उ.प्र. सरकार के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय उधोग व्यापार मण्डल रविकांत गर्ग के व्यापार मण्डल में अपनी आस्था व्यक्त करते हुये सदस्यता ग्रहण की। भारतीय उधोग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता, जिला महामंत्री आकाशदीप जैन एवं शहर अध्यक्ष रजत जैन ने व्यापारी नेता आलोक गुप्ता को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं सर्वेश जोशी को शहर महामंत्री मनोनीत करते हुये मनोनयन पत्र सौप कर फूल माला पहनाकर स्वागत किया। लोकेश अग्रवाल गुट के जिला उपाध्यक्ष रहे आलोक गुप्ता एवं जिला सचिव रहे सर्वेश जोशी ने कहा वह व्यापारियों के हितों के लिये कार्य करते रहे हैं और आगे भी करेगे उन्होंने कहा ‘कोम पार्टी कोई भी हो पहले हम व्यापारी है’ लोकेश अग्रवाल गुट में कुछ नेता अपनी निजी महत्वाकांक्षा को पूरी करने के उद्देश्य से जुड़े हैं व्यापारियों के हितों से उन लोगो का कोई सम्बन्ध नही रह गया है। कार्यक्रम के दौरान मण्डल प्रभारी डॉ.सुधीर गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष प्रशान्त दीक्षित, महिला जिलाध्यक्ष रीना जैन, राजेश अग्रवाल, अर्चना गुप्ता, आशुतोष दुबे, राजीव गुप्ता, अलंकार जैन आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.