पिकअप और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत से दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोग हुए घायल, गंभीर हालत में भर्ती

 

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र में पाली-कुरिया मार्ग पर बरातियों से भरी बोलेरो की दूध की पिकअप से भिड़ंत हो गई। घटना में दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

शाहजहांपुर जनपद के सेहरामऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव दुधौना गांव निवासी सत्यम (22) की शादी हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ककरा निवासी रजनी के साथ तय हुई थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक गुरुवार को सत्यम बरात लेकर ककरा गया था।

शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद देर रात सत्यम रजनी को विदा करा बोलेरो से अपने गांव लौट रहा था। बोलेरो गांव निवासी संजीव (28) चला रहा था। बोलेरो में सत्यम के मामा रोहित (20), फूफा विमल (25) बहन आरती (7) और प्रिया (8) सवार थीं।

पाली-कुरिया मार्ग पर पचदेवरा थाना क्षेत्र में अनंगपुर पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही दूध की पिकअप से बोलेरो की भिड़ंत हो गई। घटना में बोलेरो सवार दूल्हा-दुल्हन समेत सभी सात लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराया गया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.