केन्द्र सरकार ने विश्व जैन संग़ठन के भारी विरोध के चलते पशुधन व पशुधन उत्पाद आयात निर्यात विधेयक वापिस लिया

 

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

 

पशुधन हत्यारा विधेयक वापस होने पर जैन समाज ने हर्ष व्यक्त किया

न्यूज़ वाणी इटावा। विश्व जैन संग़ठन के जिलाध्यक्ष आकाशदीप जैन ने बताया केंद्रीय पशुपालन व डेयरी मंत्रालय द्वारा देश भर में हुये विश्व जैन संग़ठन एवं जीव दया प्रेमियों के भारी विरोध के बाद ‘पशुधन व पशुधन उत्पाद आयात निर्यात विधेयक – 2023’ को आदेश संख्या L-110110/16/2023 ट्रेड (24861) द्वारा वापिस लिया गया। केंद्रीय पशुपालन व डेयरी राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान द्वारा विधेयक वापिसी की घोषणा की है। विश्व जैन संगठन के पदाधिकारियों ने पशुधन हत्यारा विधेयक वापिसी किये जाने विधेयक वापसी में प्रयास करने वाले सभी जीव दया प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए बधाई देते हुये बताया विधेयक वापसी से सकल जैन समाज मे हर्ष की लहर है। जिलाध्यक्ष आकाशदीप जैन ने कहा कि भगवान ऋषभदेव, श्री राम, श्री कृष्ण, भगवान महावीर, गुरुनानक और ऋषि मुनियों के भारत से जीवित पशुधन व मांस निर्यात का सोचना भी पाप है। समस्त जीव दया प्रेमी ऐसे विधेयक कभी पास नहीं होने देंगे। देश में से सभी यांत्रिक बूचढ़खाने बंद किये जाए। जियो और जीने दो और जीवों पर दया करो का संदेश देने वाले 24वे जैन तीर्थंकर महावीर स्वामी के निर्वाण के 2550 वर्ष पूर्ण होने पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन के आव्हान पर वर्ष 2023 में समस्त भारत में महोत्सव का आयोजन किये जा रहे है, ऐसे में पशु हत्यारा विधेयक वापिसी होना वीर प्रभु का मूक प्राणियों को आशीर्वाद है। हर्ष व्यक्त करने वालो में महामंत्री राजीव जैन रपरिया, कोषाध्यक्ष मनोज जैन एलआईसी, मीडिया इंचार्ज नितिन जैन, अर्पित जैन, पिंसू जैन, गौरव कांत जैन, विशाल जैन, सुनील जैन, नीरज जैन, रजत जैन, विकास जैन, शेखर जैन आदि प्रमुख हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.