प्रभुदत्त बने कोआपरेटिव बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष – उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र को मिली कमान

फतेहपुर। डिस्ट्रिक कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पद पर प्रभुदत्त दीक्षित को निर्विरोध चुना गया। अध्यक्ष पद पर एकल नामांकन होने से प्रभुदत्त दीक्षित को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। निर्विरोध अध्यक्ष घोषित होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रभुदत्त दीक्षित को फूल-मालाओं से लादकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जमकर खुशियां मनाई।
शुक्रवार को कोआपरेटिव बैंक परिसर में आयोजित चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे प्रभुदत्त दीक्षित की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के बाद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का जिला सहकारी बैंक पर एक बार फिर से कब्ज़ा बरकरार हो गया। भाजपा की ओर से कोआपरेटिव संघ चुनाव की कमान पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह को सौंपी गयी थी। पार्टी द्वारा समर्पित कार्यकर्ताओं को डायरेक्टर बनवाना सुनिशित किया गया। 14 डायरेक्टरों में से 13 के निर्वाचन के बाद सभापति पद के लिये पार्टी द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुदत्त दीक्षित का नाम प्रस्तावित किया गया था। अध्यक्ष पद के महत्वपूर्ण चुनाव को देखते हुए कोआपरेटिव बैंक परिसर में सुबह से ही गहमा गहमी का माहौल था। गेट से लेकर परिसर के चारो ओर पुलिस कर्मियों का मज़बूत सुरक्षा घेरा बना हुआ है। जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व चुनाव प्रभारी पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी के नेतृत्व में समर्थकों के साथ प्रभुदत्त दीक्षित द्वारा चुनाव अधिकारी बीडीओ तेलियानी विनोद कुमार मिश्रा के समक्ष पर्चा दाखिल किया। एकल नामांकन होने की दशा में प्रभुदत्त दीक्षित को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र को चुना गया। कोआपरेटिव संघ का प्रभुदत्त दीक्षित के निर्विरोध निर्वाचन के बाद परिसर भाजपा ज़िंदाबाद के नारों से गूंज उठा। वहीं परिसर में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को फूल-मालाओं से लादकर जमकर स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल, पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप धुन्नी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, अर्चना त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, मंजू शुक्ला, अपर्णा गौतम, व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, संतोष सिंह राजू, चंदन सिंह चौहान, संतोष द्विवेदी, कोटेश्वर शुक्ला, कुलदीप भदौरिया आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.