मुंबई के फ्लाईओवर पर भरा पानी, पंचकुला में कार सहित बही महिला

 

दिल्ली और मुंबई में रविवार सुबह मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दोनों जगहों पर एक साथ मानसून पहुंचना रेयर घटना है। अगले दो दिनों में मानसून दिल्ली और मुंबई को कवर कर लेगा। मुंबई में कल से हो रही बारिश में जेजे फ्लाईओवर पर पानी भर गया। शहर में आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के करीब 22 राज्यों में अगले पांच दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल शामिल हैं।

शनिवार को 6 राज्यों में दाखिल हुआ मानसून
मानसून भले ही देश में 7 दिन की देरी से दाखिल हुआ, लेकिन शनिवार को एक दिन में यह छह राज्यों- मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में पहुंच गया। कई राज्यों में मानसून तय समय पर पहुंचा है। पूरे उत्तराखंड व हिमाचल में भी एक ही दिन में मानसून छा गया।

पश्चिमी घाट पर महाराष्ट्र के रत्नागिरी के पास 12 दिन से अटका मानसून आगे नागपुर तक पहुंच गया। अगले 24 से 48 घंटे में मानसून महाराष्ट्र में मुंबई तक, मप्र, उत्तर प्रदेश व हरियाणा में और आगे बढ़ेगा। दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, पूूर्वी राजस्थान, गुजरात के कई हिस्सों में भी मानसून फैल जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.