निशुल्क 15 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण का समापन

 

मुन्ना बक्श ब्यूरो चीफ

बांदा। गुफ्तगू मंच के तत्वाधान में चल रहे 15 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण का समापन हो गया। महिला संस्था वनागंना कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण चलाया गया। किशोरियों को प्रमाण पत्र सौंपे पर गए।
मुख्य अतिथि जे वी एस ग्रामीण विकास संस्थान से तौफीक खान ने लड़कियों को आगे बढ़ने की शिक्षा देते हुए युवतियों को प्रतिभा विकास का प्रमाण पत्र दिया। संस्था की समन्वयक शबीना मुमताज ने कहा कि आधुनिक युग में कंप्यूटर का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। सभी विभागों में कंप्यूटर का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया गया है। कंप्यूटर की शिक्षा लेने से किशोरियों का ज्ञान में निश्चित तौर पर वृद्धि हुई है।
प्रशिक्षार्थी किशोरियों द्वारा गीत, ग़ज़ल, नाटक प्रस्तुत किया गया। महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए। संचालन शिफा खातून ने किया। वंदना वर्मा ने कंप्यूटर का प्रशिक्षण ने दिया।
कार्यक्रम में पुष्पा शर्मा, अवधेश गुप्ता, शोभा देवी, राधेश्याम, शिवशंकर, फरहा खातून सहित संजना, शिफा खान, सिमरन अली, गजाला खान, सुहाना, प्रिया, शफाक, खुशी, कुलसुम,आलिमा इत्यादि शामिल रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.