अजमेर दरगाह में महिला के डांस पर विवाद, खादिमों ने जताई नाराजगी

 

 

अजमेर की विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में एक महिला के डांस करने पर विवाद शुरू हो गया है। महिला की इस हरकत को लेकर खादिमों में नाराजगी है। महिला कौन है? यह अभी पता नहीं चल पाया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दरगाह के झालरा दालान (दरगाह के अंदर का एक हिस्सा) में महिला ईयरफोन लगाए हुए है। महिला गाना सुनती हुई थिरकने लगी। तीन-चार बार वो ऐसा करती नजर आ रही है।

वीडियो सामने आने के बाद दरगाह खादिम बॉलीवुड दुआ गो सैयद कुतुबद्दीन सखी ने कहा- अजमेर शरीफ ख्वाजा के दरबार में सभी धर्मों के लोग यहां आते हैं। यह दरबार आस्था का केंद्र है। दरबार में इस तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आए दिन इस तरह के वीडियो बनते हैं। दरबार को बदनाम किया जा रहा है। दरगाह कमेटी के कर्मचारियों को भी मौजूद रहना चाहिए और ड्यूटी ईमानदारी से निभानी चाहिए। दरगाह कमेटी को अपने स्टाफ पर सख्ती बरतनी चाहिए। ताकि इस तरह की घटना दुबारा न हो।

एक सप्ताह में तीसरा वीडियो वायरल हुआ

दरगाह में एक सप्ताह में यह तीसरा वीडियो सामने आया है। पहला वीडियो केरल के जायरीन पर ईंट गिरने का था। इसके बाद दूसरा वीडियो झालरा में ही दो गुटों में लड़ाई का सामने आया था। अब इस महिला का डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। उधर, दरगाह कमेटी के असिस्टेंट नाजिम शादाब अहमद ने कहा- महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.