बिंदकी में नौ जुलाई को निकलेगी सदभावना यात्रा – आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक कर बनाई रणनीति

फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल की ओर से व्यापारियों के बीच जागरूकता फैलाने व एकजुटता के लिए निकाली जा रही सदभावना यात्रा को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों की एक बैठक बिंदकी नगर कार्यालय में आयोजित हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि आगामी नौ जुलाई को बिंदकी नगर में यात्रा निकाली जायेगी।
बैठक की अध्यक्षता आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने की। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री गर्ग ने कहा कि व्यापारियों के बीच एकजुटता व जागरूकता के लिए ही सद्भावना यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि आगामी नौ जुलाई को बिंदकी नगर में यात्रा निकाली जायेगी। जो विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करेगी। उन्होने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कंपनियों द्वारा व्यापारियों के किए जा रहे उत्पीड़न को भी मुद्दा बनाया जायेगा। उन्होने कहा कि सदभावना यात्रा में बड़ी संख्या में व्यापारी समाज इकट्ठा होने का काम करे। जिससे यात्रा को सफल बनाया जा सके। यात्रा की जिम्मेदारी संयोजक कुलवंत सिंह, मुनेंद्र तिवारी, निरंजन श्रीवास्तव, आनंद कुमार, खुर्शीद अहमद, राजकुमार सैनी, रचना हुसैन आदि को दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.