समाजवादी व्यापार सभा ने अखिलेश के जन्मदिन पर केक काटा तथा फल वितरण किए

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

 

न्यूज़ वाणी इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन उनके गृह जनपद इटावा में लोक कल्याण रूप में मनाया गया।
समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष की ओर से आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के फोटो लगाकर केक खिलाया गया और लोगों को फल वितरण किया गया।
शहर के मुख्य बाजार तिकोनिया स्थित पर समाजवादी व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल के नेतृत्व में व्यापारियों एकत्रित होकर जन्मदिन मनाया।
इस मौके पर डॉ आशीष दीक्षित समाजवादी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष राजीव चंदेल, सदाशिव श्रीवास्तव, शेरा पहलवान, शिवम सोनी मनोज कुदेशिया जितेंद्र सोनी अमित शर्मा,शमशाद अहमद रहीस चौधरी, श्रवण कुमार, विक्की जैन, सुनील कुमार लल्ला, नवीन कुमार कन्हैया यादव,आदि लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.