ढोल नगाड़ो के साथ अमरनाथ रवाना हुआ 101 सदस्यीय अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल का जत्था

 

✍🏻ब्यूरो संजीव शर्मा

 

फूल मालाओं से हुआ जगह जगह स्वागत, कश्मीर की वादी में भोले की शादी में जेसे नारों से शहर शिवमय हुआ

न्यूज़ वाणी इटावा। मोहल्ला पुल कहारान रेलवे कालौनी वराही टोला घटिया अजमत अली सराय शेख करनपुरा लखना एवं भरथना आदि से अमरनाथ यात्रा के लिए ढोल नगाड़ो के साथ रवाना हुआ 101 सदस्यीय अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल का पहला जत्था सूबेदार गंज उधम पुर शिव भक्तो का फूल मालाओं से जगह जगह स्वागत हुआ जत्थे में शामिल युवाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि कश्मीर की वादी में भोले शंकर की शादी में आदि नारांे से शहर शिवमय हो गया।
अमरनाथ यात्रियों का स्वागत करने आए उ0प्र0 उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष सन्तोष चैहान ने कहा कि अमरनाथ यात्रा हिंदू मुस्लिम एकता के साथ साथ साथ भारत की गंगा जमुना सभ्यता का प्रतीक भी हे। जत्थे का नेत्रत्व कर रहे अध्यक्ष ओमरतन कश्यप ने कहा कि जीवन में एक बार अमरनाथ यात्रा अवश्य करनी चाहिए। जहां संस्कृति और प्रकृति दोनो का नजारा एक साथ देखने को मिलता है। वहीं शिवलिंग के दर्शन मात्र से ही भव भव के कष्टों का निवारण स्वतः हो जाता है।
जत्थे में प्रमुख रूप से सेवा मंडल के अध्यक्ष ओमरतन कश्यप, जय सिंह चैहान, दिनेश कुमार यादव,रवि पोरवाल,अमित सक्सेना,सुनीत चैहान, रवि कश्यप ,कृष्णा कश्यप, राकेश सक्सेना ,श्याम सिंह कुशवाह,राघव यादव, मधुर कुमार यादव उर्फ लाला, देवेंद्र सिंह चौहान मुन्ना ,अजीत ,सोनू दीक्षित, रिंकू यादव ,अविनाश पाल, विमल कुमार, अनुज कुमार यादव ,अंकित पांडे, हाकिम सिंह, शिवदत्त ,राम सजीवन, अनिल कुमार ,सृष्टि चौहान, सोमू चौहान, मनोज कुमार गुप्ता, नीरज कुमार, शिवम ,दीपक ,करन, विमल कुमार ,अनिरुद्ध यादव ,विपिन ,आरती पोरवाल, सारिका सक्सेना सहित 101 श्रद्धालु शामिल रहे।
जिन्हें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, संयुक्त मंत्री शिव कुमार सिंह चैहान, जिला संरक्षक एमपी सिंह तोमर ,हरि गोपाल शुक्ला ,महिला जिला अध्यक्ष गुड्डी बाजपेई ,महिला नगर अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ,नगर उपाध्यक्ष विनीत कुमार पांडे, नगर महामंत्री रमेश यादव ,विवेक गुप्ता ,युवा नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, नगर मंत्री अजय यादव भीम ,सुनीता श्रीवास्तव ,अंजू वर्मा, अंकित शाक्य व भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष सुशांत दीक्षित भाजपा मंडल महामंत्री विवेक गुप्ता ,सैनिक प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक जितेंद्र भदोरिया,आनंद अग्निहोत्री ,बर्फानी सेवा मंडल के उपाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी, महामंत्री देवेन्द्र शर्मा, कैलाश बाथम,राजेश कश्यप ,अवधेश गुप्ता, अमरनाथ ,प्रदीप यादव, अजय पाल सिंह यादव ठेकेदार, सुदीप जैन, विजय सिंह पाल ,राम सिंह चक, मुकेश पाल, राकेश कुशवाहा, नरेश चंद्र कुशवाहा उर्फ कल्लू ,पंछी कश्यप ,कृष कश्यप ,अभय कश्यप सौरभ कश्यप लालेश पाल आदि ने फूल मालाओं से लाद कर रवाना किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.